अनौगी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार को जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अभिभावकों से शत-प्रतिशत नामांकन कराने पर जोर दिया गया।
बीईओ जेपी पाल ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों को अनिवार्य रूप से दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि विद्यालय में बच्चे नहीं आते हैं तो एक कमेटी बच्चों को मोटीवेट करे। वार्डेन सीमा त्रिवेदी ने कहा कि 25, 26 व 27 मार्च को मोटीवेशन कैंप के साथ नामांकन शुरु हो जाएगा। एक अप्रैल से नए सत्र की पढ़ाई शुरु हो जाएगी। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय इंटर तक होने की संभावना है। क्षेत्र में कोई अनाथ, एकल, गरीब बालिकाएं हो तो उनका दाखिला कस्तूरबा गांधी स्कूल मे करा दें।
एबीआरसी रजनीश दुबे ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में अभिभावकों की मुख्य जिम्मेदारी है। एनपीआरसी नीरज ने कहा कि ज्ञान से जीवन जीने की कला मिलती है। शिक्षा सभी के लिए आवश्यक है। अभिभावक चाहें तो सभी बच्चे दाखिला पा सकते हैं। इससे पहले एबीआरसी आलोक दुबे, रजनीश दुबे, बृजकिशोर दुबे ने भी विचार व्यक्त किए। अभिभावकों ने भरोसा दिलाया कि वे बच्चों को स्कूल अवश्य भेजेंगे। इस मौके पर टीचर अंबुज दुबे, किरन, सुनीता विश्वकर्मा, नीलम वर्मा, राकेश, हरिओम तिवारी आदि मौजूद रहे।