कन्नौज। सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल की श्रेया त्रिपाठी ने 98 प्रतिशत अंक लेकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। 97.4 प्रतिशत अंक के साथ जेपीएस के छात्र क्षितिज प्रताप सिंह दूसरे और 92.2 प्रतिशत लेकर छिबरामऊ के सेंट पॉल स्कूल के आलोक कुमार तीसरा स्थान पर रहे हैं। सफलता पर इन मेधावियों को शिक्षकोें और अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
दोपहर बाद परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं मोबाइल के साथ कैफे पर भी परिणाम जानने पहुंचने लगे। कुछ छात्र-छात्राओं ने स्कूल पहुंचकर परीक्षा परिणाम जाना। जिले में पहला स्थान हासिल करने वाली श्रेया त्रिपाठी ने 500 में 490 अंक प्राप्त किए हैं। सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने श्रेया को मिठाई और चॉकलेट खिलाकर बधाई दी। जेपीएस के प्रबंधक अवधेश मिश्रा व प्रधानाचार्य सुनील कुमार शुक्ला ने जिले में दूसरा और स्कूल में पहला स्थान प्राप्त करने वाले क्षितिज को मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया।
शीर्ष 10 स्थान हासिल करने वाले मेधावी
स्कूल परीक्षार्थी अंक
सेंट जेवियर्स स्कूल श्रेया त्रिपाठी 98 प्रतिशत
जेपीएस क्षितिज प्रताप सिंह 97.4 प्रतिशत
सेंट पॉल स्कूल छिबरामऊ आलोक कुमार 97.2 प्रतिशत
जेपीएस आशीष वाजपेयी 97 प्रतिशत
कैप्टन वीपीएस पब्लिक स्कूल सौम्या सिंह 97 प्रतिशत
सेंट जेवियर्स स्कूल रिया भारद्वाज 96.80 प्रतिशत
आशा पब्लिक स्कूल यशी गुप्ता 96.4 प्रतिशत
जवाहर नवोदय विद्यालय पीयूष कुमार 96.2 प्रतिशत
सेंट जेवियर्स स्कूल हर्षित कटियार 96 प्रतिशत
कैप्टन वीपीएस पब्लिक स्कूल आभा 96 प्रतिशत
जेपीएस आकांक्षा राजपूत 95.8 प्रतिशत
जेपीएस अहसान अली 95.6 प्रतिशत।