फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को बनाया परीक्षा कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम दिनेश चंद्र शर्मा की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों ने बोर्ड परीक्षा पर फोकस करते हुए जिला मुख्यालय पर एनआईसी एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) में पहली बार कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कंट्रोल रूम में माध्यमिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के अलावा एसडीएम की ड्यूटी लगाई है। कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी क्षेत्र में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित सचल दस्ता प्रभारी को सूचित किया जाएगा। कंट्रोल रूम से विद्यालयों में लगवाए गए इंटरनेट फोर जी राउटर के माध्यम से वहां का आंखों देखा हाल भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

तहसील सदर में स्थित एनआईसी में निगरानी प्रकोष्ठ बनाया गया है। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने नियुक्त किए गए कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा शुरू होने के दौरान नियुक्त कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर परीक्षा केंद्रों की आनलाइन मानीटरिंग करेंगे। किसी क्षेत्र में गड़बड़ी की सूचना मिलती है तो उस क्षेत्र में भ्रमण पर मौजूद सचल दल को सूचना देते हुए रजिस्टर पर भी अंकित किया जाएगा। संकलन केंद्र से गैर हाजिर परीक्षार्थियों की सूचना व अनुचित साधन के प्रयोग संबंधी सूचना को भी अंकित किया जाएगा। कंट्रोल रूम में अलग-अलग समय में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कनिष्ठ लिपिक धर्मेंद्र सिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज जसोदा के कनिष्ठ सहायक धीरु गोपाल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरैया के कनिष्ठ सहायक राघव शुक्ला, राजकीय उ.मा.विद्यालय डयोढ़ा के कनिष्ठ सहायक नीरज वर्मा, कंप्यूटर सहायक रजनीश सिंह, सहायक लेखाकार अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ सहायक अनुज कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। डीआईओएस ने समस्त कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें