फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। इससे बाइक सवार और ई-रिक्शा पर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ई-रिक्शा सवार घायलों को एंंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया गया। वहीं, बाइक सवार को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के सिलुआपुर निवासी इकलिन के ई-रिक्शा पर सवार होकर गांव के सुभाष गुरसहायगंज बाजार जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार टडहा निवासी बाइक सवार पेशकार की बाइक से ई-रिक्शा में सीधी टक्कर लगी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, बाइक सवार पेशकार प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल आलोक दुबे बताया कि अभी किसी ने घटना की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें