ठठिया। कस्बे में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी व लापरवाही से दिनभर जाम की स्थिति रहती है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर चालक क्षमता से दोगुनी सवारियां बैठाकर सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हुए फर्राटा भरकर लोगों की जान से खिलावाड़ करते हुए नजर आते है।
यही नहीं, ई-रिक्शा चालक जगह-बेजगह वाहन खड़ा कर गायब हो जाते हैं। ससे जाम लगता है। सवारियां बैठाने की होड़ में ये चालक सड़क पर अव्यवस्था फैलाते हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ई-रिक्शा खड़े कर देने से जाम की समस्या और बढ़ जाती है। इससे बाइकों और कारों का निकलना मुश्किल दूभर हो जाता है। यहां तक कि एंबुलेंस को भी आसानी से रास्ता नहीं मिल पाता। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी कार्रवाई करने से बचते नजर आते हैं।स्थानीय लोग इस समस्या से परेशान हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाया जाएगा।