फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म व मासूम के हत्या आरोपित ने जेल में की खुदकुशी

विज्ञापन
जिला जेल से बाहर निकलते एसडीएम शैलेष कुमार और कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
जलालाबाद(कन्नौज)। मासूम से दुष्कर्म के बाद उसके हत्या आरोपित ने जेल में आत्महत्या कर ली। शौचालय में शव झूलता मिलने से हड़कंप मच गया। एसडीएम के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। पोस्टमार्टम में खुदकुशी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव अमरौली चांदापुर निवासी देवेंद्र कश्यप (33) पुत्र लालमन कश्यप ने 13 अप्रैल 2019 को पांच वर्षीय मासूम को खेत में दबोच लिया था। दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। शव तालाब में फेंकने के जुर्म में वह जिला जेल अनौगी में बंद था। कुछ दिन पूर्व ही विचाराधीन बंदी ने कोर्ट में अपना गुनाह कुबूला था। उम्रकैद के डर से वह तनाव में था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह शौचालय में नहाने गया था। यहां पानी की टोटी में गमछा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर न आने पर अन्य कैदियों ने अंदर देखा। फंदे पर झूल रहे देवेंद्र के शव को देखकर जेल में हड़कंप मच गया।
जेल अधीक्षक वीके मिश्रा ने कोतवाल नागेंद्र पाठक और एसडीएम शैलेष कुमार को सूचना दी। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एसडीएम और कोतवाल ने छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पोस्टमार्टम में फांसी लगाकर आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें