फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार को रजलामऊ कोल्ड स्टोरेज के सामने पीछे से आ रहे मौरंग भरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। मां-बेटा दवा लेने के लिए गुरसहायगंज आ रहे थे। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


औरैया जिले के थाना बेला क्षेत्र के कोच कुर्सी गांव हीरापुर निवासी चंदावती (65), पुत्र शीलू (19) के साथ बाइक से शाम 4.30 बजे दव लेने के लिए गुरसहायगंज आ रही थीं। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर रजलामऊ कोल्ड स्टोरेज के सामने पीछे से आ रहे मौरंग भरे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां चंदावती की मौत हो गई और बेटा शीलू घायल हो गया।
हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सराय प्रयाग चौकी इंचार्ज राम कृपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को हाईवे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया। डंपर को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें