फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने पिकप में मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 08 May 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
ठठिया थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव के सामने रविवार दोपहर डामर से लदे डंपर ने सामने से आ रही पिकप में टक्कर मार दी। टक्कर से पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार दो यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। इनको एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन रास्ते में एक अधेड़ की मौत हो गई। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के खनियापुर गांव निवासी ओमप्रकाश वर्मा (58) पुत्र पुत्तीलाल रविवार सुबह रिश्तेदारी में ठठिया क्षेत्र के दन्नापुर्वा गांव गए थे। दोपहर को अपने गांव लौटने के लिए एक पिकप पर सवार हो गए। उसी पिकप पर दन्नापुर्वा गांव के ही लालाराम (40) पुत्र बेनीराम भी सवार थे। पिकप जब ठठिया थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव के निकट पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे एक डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही पिकप व डंपर के चालक मौके से भाग गए।

पिकप में सवार लालाराम व ओमप्रकाश गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ठठिया पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। लेकिन रास्ते में ओमप्रकाश वर्मा ने दम तोड़ दिया। इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने उनका परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। लालाराम का प्राथमिक उपचार शुरू हुआ। उनकी हालत गंभीर होने पर उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। ठठिया पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें