फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जेल जाने के भय से वारंटी ने खिड़की में मारा सिर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुलिस आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले आई। जेल जाने के भय से उसने कोतवाली में ही खिड़की में सिर मार दिया और हाथ पटकने लगा। इससे उसके सिर व हाथ में मामूली चोट आई है। पुलिस ने उसका इलाज कराकर उसे सुरक्षा में बिठा दिया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

आबकारी अधिनियम के तहत कस्बा के बौद्ध नगर निवासी गौतम का न्यायालय में मामला विचाराधीन चल रहा है। न्यायालय के समक्ष पेश न होने पर न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। रविवार को पुलिस गौतम को पकडकर कोतवाली ले आई। जेल जाने के डर से उसने पास में लगी खिड़की में सिर मार लिया, जिससे टूटी कांच से आरोपी के सिर व हाथ में मामूली चोट आ गई। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद वारंटी में उसका जीडी में दाखिला किया गया।
कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि पुलिस हिरासत में आत्महत्या करने का प्रयास करने की बात गलत है। जेल जाने के डर से वारंटी ने खिड़की में सिर मार लिया था, जिससे उसके हल्की चोट आई है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें