कन्नौज। रंजिश में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें दाेनों ओर से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को सभी घायलों का मेडिकल कराने के बाद सात लोगों के खिलाफ जवाबी मुकदमा दर्ज किया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तहसीपुर निवासी ज्ञानवती गुरुवार सुबह दरवाजे के बाहर बैठी थीं। तभी गांव के आकाश, गोविंद, अशोक रंजिश के चलते दरवाजे के बाहर गालीगलौज देने लगे। विरोध करने पर तीनों लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर ससुर श्रीपाल व जेठ दिनेश सिंह बचाने के लिए आए। तीनों लोगों ने ससुर व जेठ को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव के लोगों के ललकारने पर वे लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
दूसरी ओर से नन्हीं देवी ने दिनेश, सुभाष, बब्लू, मुक्की के खिलाफ जवाबी मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि यह लोग दरवाजे पर आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की। बचाने आई जेठानी कलावती व पुत्री रूमा घायल हो गई। पुलिस ने दोनों ओर से घायल छह लोगों का जिला अस्पताल में इलाज कराया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रंजिश में दो पक्षों में मारपीट में छह लोग घायल हुए थे। जवाबी मुकदमा दर्ज कर सभी का मेडिकल कराया गया है।