फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घरेलू कलह के चलते युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 06 Sep 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेरा में घरेलू कलह से परेशान युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। स्वजन जब उसके कमरे की ओर गए तो बरामदे में शव लटका देख उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नेरा निवासी रतन दोहरे (45) प्राइवेट वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था, लेकिन वह शराब पीने का लती था। इसके चलते आए दिन गृह क्लेश होता था। पत्नी से लगातार विवाद होने के चलते वह परेशान था। गुरुवार रात वह घर आया और खाना खाने के बाद उसका बेटे से विवाद हो गया।
इसके बाद वह बिना कुछ कहे सोने चला गया। इसके बाद किसी ने उसे नहीं देखा, लेकिन कुछ देर बाद परिजन कमरे में सोने के लिए गए तो उन्होंने कमरे के बाहर बने बरामदे में उसका शव फंदे पर लटका देखा। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शुक्रवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को इस तरह की कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें