फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चालक ने नशे में दौड़ाई कार, युवक को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़ (कन्नौज)। नशे में धुत एक कार चालक ने शुक्रवार को चुन्नीगंज चौराहे पर खरीदारी कर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी छह बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में लिया और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। घायल युवक को उसके चाचा के साथ इलाज के लिए सौ शैया अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

ग्राम सभा भौराजपुर के मजरा अल्हनापुर निवासी रतन (22) चाचा रघुवीर के साथ भतीजी दिव्या के वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने मैनपुरी जिले के किशनी थाना अंतर्गत ग्राम गोकुलपुर जा रहे थे। विशुनगढ़ के चुन्नीगंज चौराहे पर बाइक खड़ी कर वह दुकान से खरीदारी कर रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। रतन को टक्कर मारने के बाद कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी छह बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर मौजूद भीड़ ने चालक समेत कार को पकड़ लिया। पुलिस की तलाशी में कार के अंदर से एक शराब की बोतल भी बरामद हुई।
थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने बताया कि मैनपुरी जिले के मिश्रपुर निवासी कार चालक संजय को हिरासत में लिया गया है। घायल युवक रतन को प्राथमिक इलाज के बाद सौ शैया अस्पताल से तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें