फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसे रहे स्कूली बच्चे, एंबुलेंस

Wed, 16 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में लगने वाले जाम से मंगलवार को भी लोग परेशान रहे। जाम में स्कूली बच्चे व एंबुलेंस भी फंसी रही। लोग पुलिस की लचर व्यवस्था को कोसते रहे।
विज्ञापन


कस्बे में अब जाम लगना आम बात हो गई है। सोमवार को पूरे दिन लगे जाम के बाद मंगलवार को भी यही नजारा रहा। नो इंट्री के बाद भी भारी वाहनों के कस्बे में घुसने से जाम की स्थित बदतर हो गई। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रुक-रुककर जाम लगता रहा।
विज्ञापन


डग्गामार वाहनों की मनमानी से भी जाम की नौबत आती रही। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष धमेंद्र कौशल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि नो-इंट्री को सख्ती से लागू किया जाए। वहीं कोतवाल वीएल यादव का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस बल चुनाव में व्यस्त था। अब नो इंट्री को सख्ती के साथ लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें