फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला देखने के लिए उमड़ी भीड़

Sat, 27 Feb 2016 11:24 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर खास में चल रही रात की रामलीला देखने को आस-पड़ोस गांव के लोगों की भीड़ उमड़ रही है। संत रामदास त्यागी के सानिध्य में ओम शिव शिवा त्रिदेव त्रिशक्ति सती यज्ञ एवं राम कथा का आयोजन धूमधाम से चल रहा है।
विज्ञापन


कमेटी द्वारा रात में रामलीला का आयोजन कराया जा रहा, जिसमें चित्रकूट धाम की रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा रामचरित मानस से लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। संत रामदास त्यागी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और माता सीता की आरती उतार कर रामलीला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस दौरान दलगंजन सिंह यादव, नवीन शुक्ला, अवधेश पांडेय, डॉ. कमलेश, रामरूप, पूर्व प्रधान राधे बाबा, लालमन, भुल्लन यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें