मिरगांवा में मारुति नंदन सेवा समिति की ओर से हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
पांचवें
दिन कथा सुनाते हुए आचार्य प्रेमसागर शास्त्री ने गुरु की महिमा का वर्णन
किया। उन्होंने कहा कि बगैर गुरु के इस संसार में कोई भी पार नहीं जा सकता।
कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को भी गुरु की शरण में जाना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि गुरु के बताए रास्ते एवं आदर्शों पर चलना चाहिए। गुरु ही
शिष्य को सही व गलत का ज्ञान कराता है। कार्यक्रम के दौरान महेंद्र शर्मा,
रामप्रकाश पाल, रामजी तिवारी, आशुतोष तिवारी, अभय तिवारी, पिंटू आदि मौजूद
थे।