फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आठ दिनों से डीपी फुंकी, आधे गांव की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर। भीषण गर्मी के दौरान बिजली की मांग बढ़ी तो गांव में लगी डीपी फुंक गई। इसके आठ दिनों से आधे गांव की बिजली गुल है। 10 केवीए डीपी पर 20 केवीए का लोड होने से उपभोक्ताओं को भरपूर बत्ती नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं ने सीएम पोर्टल और बिजली विभाग से शिकायत कर दूसरी डीपी लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन



बिचपुर्वा गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि रामप्रकाश गौतम, पप्पू, बृजेश कुमार, दिनेश चंद्र, बीरपाल आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले में 10 केवीए की डीपी लगा कर बिजली आपूर्ति दी जा रही थी। इस डीपी पर 20 लोगों के एक किलोवाट के कनेक्शन हैं। इससे अधिक लोड के कारण भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। आठ दिन पहले अधिक लोड के कारण डीपी फुंक गई। इससे आधे गांव की बिजली गुल हो गई है। इससे लोगों को गर्मी में पेयजल से लेकर रोजमर्रा के कामों में दिक्कत आ रही है। शिकायत के बाद भी डीपी नहीं बदलवाई गई है। एसडीओ पंकज कुमार चौधरी का कहना है कि डीपी का इस्टीमेट बनवाकर जेई से भिजवा दिया गया है। जल्द ही डीपी को बदलवाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें