कन्नौज। निवर्तमान चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री की 56 वर्षीय मां और निर्दलीय प्रत्याशी मीना पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज है। यह उल्लेख उन्होंने नामांकन पत्र में लगाए शपथ पत्र में किया है।
सोमवार को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल किए नामांकन पत्र में जिक्र है कि दहेज उत्पीड़न के अलावा मारपीट व गालीगलौज की धाराएं भी लगीं हैं। कुल चल संपत्ति 17.15 लाख रुपये और अचल संपत्ति 55.89 लाख रुपये की है। निर्दलीय प्रत्याशी के पास 1.98 लाख की नकदी, बैंक खातों में भी रुपये जमा हैं। 12.40 लाख रुपये के आभूषण भी हैं। मकान व जमीन का भी जिक्र किया है। पैतृक घर भी बताया गया है। वह गृह शिक्षित हैं। संवाद