फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मेहरबान हुए बादल, बारिश में भीगे लोग

Mon, 24 Apr 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मौसम का मिजाज सोमवार को एक बार फिर से पटल गया। सुबह से धूप-छांव के खेल के बाद दोपहर होते-होते काले बादल छा गए और उसके बाद बारिश होने लगी। बूंदाबांदी से शुरू हुआ सिलसिला रिमझिम बारिश तक पहुंच गया। 15 मिनट तक हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। तो वहीं किसानों को संकट में डाल दिया। बेमौसम बरसात ने कई किसानों की गेहूं की बालियां नम कर दीं।
विज्ञापन

दो दिन से मौसम नरम है। रविवार के बाद सोमवार को भी मौसम का मिजाज अच्छा रहा। सुबह पहले नरम तेवरों के साथ सूर्य देव निकले फिर कुछ से बादलों और सूर्य के बीच दोपहर एक बजे तक लुकाछिपी का खेल चलता रहा। रिमझिम बरसात हो शुरू हो गई। कई लोगों ने सड़कों पर निकल कर बारिश का आनंद लिया। जीटी रोड पर बाइक सवारों के साथ स्कूूल और कॉलेज से घर को लौट रहीं छात्राएं भी भीगती नजर आईं। बदले मौसम से पूरे दिन लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ। दूसरी ओर खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे या गट्ठर बांध रहे किसानों को बारिश की वजह से मुश्किलें उठानी पड़ीं। गेहूं की बालियां भीग गईं।

ओला व बिजली गिरने का अलर्ट
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। आगामी 26 अप्रैल तक बूंदाबांदी, ओला गिर सकता है। बिजली का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में गर्मी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें