फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी खली बसों की कमी, भटके यात्री

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टाप पर कानपुर जाने के लिए आई बस में बैठने का प्रयास करते यात्री। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। भैया दूज के दूसरे दिन भी रोडवेज बसों की किल्लत रही। पूरे दिन यात्री रोडवेज बस स्टाप पर बसों के आने का इंतजार करते रहे। आने वाली बसों में पहले से क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। बस स्टाप व जीटी रोड किनारे अधिक यात्री होने से जाम लगता रहा।
विज्ञापन

भैया दूज के दूसरे दिन भी रोडवेज बसों की कमी रही। हजारों की तादाद में यात्री रोडवेज बस स्टाप व जीटी रोड के किनारे खड़े होकर बसों के आने की प्रतीक्षा करते रहे। सरायमीरा में यात्री वाहन के लिए जीटी रोड के किनारे खड़े रहे। इससे जीटी रोड पर जाम लगता रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली, भैया दूज और छठ पूजा पर अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए थे। इससे कि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। इस फरमान का पूरी तरह पालन नहीं हुआ। मंगलवार को भी रोडवेज बसों की किल्लत रही। इससे लोगों को परेशानी हुई। रोडवेज बस स्टाप पर यात्री भटकते नजर आए।
सबसे अधिक दिक्कत कानपुर की ओर जाने वाले यात्रियों के सामने रही। इन्हें लंबे इंतजार के बाद भी बसें नहीं मिलीं। एक-दो बसे आईं, इनमें अंदर घुसने की जगह नहीं थी। कई महिलाओं ने खिड़की से अपने थैले को बस के अंदर रखा। वह खिड़की से अंदर जाने के लिए पहुंचीं तो गेट पर यात्रियों की भीड़ लगी थी। सभी पहले बस में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। एआरएम राजेश कुमार का कहना था कि बसों की कोई कमी नहीं है। हर स्टाप पर यात्री अधिक होने से बसें भरी हुई निकल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें