फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में 1091 योद्धाओं को लगाई गई वैक्सीन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगाती स्टाफ नर्स। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। दूसरे चरण में जिले के 10 अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन लगाई गई। लक्ष्य के मुताबिक 1405 लोगों में से 1091 ने उत्साह के साथ वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

गुरुवार कोे जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज समेत 10 अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन लगाई गई। शाम पांच बजे तक 1091 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। दूसरे चरण में जिले में 77.65 फीसदी वैक्सीन हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण स्वरूप, नोडल अधिकारी डॉ. गीतम सिंह और कोल्ड चेन मैनेजर डॉ. इरशाद बेग ने निरीक्षण किया। सीएमओ ने कहा कि सभी कर्मचारियों को वैक्सीन लगवानी चाहिए। वैक्सीन लगाने के बाद भी लोगों को मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। शुक्रवार को 10 बूथों पर 927 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
कम टीकाकरण पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हुए नाराज
तालग्राम। सीएचसी में कम लोगों को टीका लगाने पर निरीक्षण करने पहुंचे अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केसी राय ने नाराजगी जताई। उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने की हिदायत दी। बीसीपीएम (ब्लाक कम्यूनिटी प्रोसेसिंग मैनेजर) को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के न आने पर चेतावनी पत्र जारी करने के लिए कहा। इस दौरान ब्लाक प्रतिरक्षा अधिकारी रामसिंह निर्मल से वैक्सीन के बारे में जानकारी ली। साफ सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राइवेट चिकित्सकों व कर्मचारियों को लगा टीका
छिबरामऊ। कोरोना काल में मरीजों की सेवा करने वाले प्राइवेट चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना का टीका लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा की देखरेख में टीकाकरण हुआ। सुबह नौ बजे से नगर के प्राइवेट चिकित्सकों, लैब संचालक, अल्ट्रासाउंड संचालक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, प्राइवेट नर्सिंग होम के संचालकों को टीका लगाया गया। शाम पांच बजे तक चले अभियान में 49 लोगों को टीका लगाया गया। कोरोना टीका लगवाने वाली डॉ. कमला सिंह ने बताया कि अब स्वास्थ्य कर्मी और भी अधिक निष्ठा के साथ मरीजों की सेवा करेंगे। इस दौरान कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. हसीब खान सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें