फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा देवी आश्रम के सेवादार के पास मिला तमंचा, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस ने आश्रम में छापामारी कर वृद्ध सेवादार के कमरे से तमंचा बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर में प्राचीन दूल्हा देवी आश्रम है। इसमें कई छोटे-छोटे मंदिर हैं। सोमवार शाम सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा और कुसुमखोर चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने यहां छापा मारा। तलाशी के दौरान 74 वर्षीय सेवादार प्रेमानंद स्वामी उर्फ शिवपाल सिंह के कमरे से तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने प्रेमानंद स्वामी को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया कि सेवादार प्रेमानंद आश्रम में पत्नी के साथ रहते हैं। सूचना मिली थी कि आश्रम में अवैध असलाह हैं। छापामारी के दौरान तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें