फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में देरी पर डॉक्टर-कर्मचारियों से मारपीट

विज्ञापन
फाड़े गए अभिलेख दिखाता कर्मचारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में देरी से नाराज मृतक के रिश्तेदारों ने पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा काटा। कर्मचारियों से मारपीट करते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।          
विज्ञापन


 ठठिया थानाक्षेत्र के गांव मिरुअन मड़हा निवासी रामदुलारे पुत्र रंगलाल ने गुरुवार को फांसी लगा ली थी। शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस व परिजन लेकर आए थे। पोस्टमार्टम से संबंधित कागजात न होने से  देरी देख मृतक के रिश्तेदार पोस्टमार्टम कर्मचारियों से भिड़ गए। गाली गलौज के बाद  मारपीट करने लगे। इससे पोस्टमार्टम हाउस में अफरा तफरी मच गई। डॉक्टर पवन वर्मा, फार्मासिस्ट अरविंद कुमार का चश्मा टूट गया। अवनेश कुमार के कपड़े फाड़ दिए। कर्मचारी कुंवर सिंह से अभद्रता की गई। सिपाही नरेंद्र कुमार के साथ भी अभद्रता की गई। पोस्टमार्टम कार्यालय में रखे कागज फाड़ दिए।
विज्ञापन


 डॉक्टर पवन वर्मा ने सदर कोतवाली में गंगधरापुर के शिवा व एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें