फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। ठेका खोलकर शराब न देने पर कुल्हाड़ी से हमला कर सेल्समैन को घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मानीमऊ के गांव उग्गापुरवा में कांवा खेड़ा उन्नाव निवासी ठेकेदार ऋषभ पुत्र अनिल जायसवाल की देसी शराब की दुकान है। सोमवार को शराब बेचने के बाद शाम सात बजे सेल्समैन सूरज जायसवाल ने ठेका बंद कर दिया था। तभी उग्गापुरवा गांव निवासी रामबाबू, श्याम बाबू साथियों के शराब लेने पहुंचे। आरोपी ठेका खोलकर शराब मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर सूरज जायसवाल पुत्र शिवपाल निवासी मटुआ बरवा सरसंड, कछौना, हरदोई को घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगलवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रामबाबू और श्यामबाबू को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें