फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे गायब रही बिजली, बिलबिलाए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दोपहर को बारिश के बाद हुए फाल्ट से जिला अस्पताल की करीब दो घंटे तक बिजली गायब रही। इससे मरीज, तीमारदार सहित चिकित्सक परेशान रहे। बहादुरपुर उज्जैना में तकनीकी कमी की वजह से बिजली गायब रही। विद्युत विभाग का कहना है कि जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली देने के लिए नया केबल डाला जाएगा। इसके बाद यह समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन

बारिश होते ही बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। शनिवार दोपहर के समय हुई बारिश के बाद जिला अस्पताल की विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा गई। इससे इमरजेंसी सहित वार्डों में भर्ती मरीज व उनके तीमारदार बिलबिला उठे। बिजली गायब होने से चिकित्सक भी परेशान रहे। अधिशाषी अभियंता विद्युत शादाब अहमद ने बताया कि बहादुरपुर उज्जैना फीडर पर दोपहर के समय तकनीकी कमी आई गई थी। इसे कर्मचारियों को लगाकर ठीक कराया गया। इसमें काफी वक्त लग गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल को चौबीस घंटे आपूर्ति देने के लिए मकरंदनगर सब स्टेशन से अस्पताल तक नया केबल डाला जाएगा। टेंडर हो गया है। कंपनी जल्द ही काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें