फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अफसरों ने जीती कोरोना से जंग, लौटे दफ्तर, कार्यालय में किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी में लगे विकास भवन के अधिकतर अधिकारी-कर्मचारी एक दूसरे के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हो गए। सोमवार को दो अफसर कोरोना से जंग जीतकर लौटे हैं। इन्होंने कार्यालय में बैठकर कामकाज किया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह को सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मतदान से दो दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। वह होम आइसोलेशन में चले गए। अब रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह सोमवार को पहले दिन कार्यालय पहुंचे। सीडीओ के पॉजिटिव होने से प्रशासन को पंचायत चुनाव में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, जिला उद्यान अधिकारी व छिबरामऊ बीडीओ मनोज चतुर्वेदी को पंचायत चुनाव आरओ की जिम्मेदारी दी गई है। वह भी मतदान के करीब पांच से छह दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इनकी रिपोर्ट भी अब निगेटिव आ गई है। कार्यालय पहुंचकर इन्होंने भी कामकाज संभाला।
सौरिख में बदल सकते हैं निर्वाचन अधिकारी
सौरिख विकास खंड में जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह परिहार आरओ यानी निर्वाचन अधिकारी हैं। वह भी कोरोना पॉजिटिव हैं। उनकी रिपोर्ट अभी निगेटिव नहीं आई है। उनके गले में इन्फेक्शन हो गया है। इससे बोलने में दिक्कत है। ऐसे में प्रशासन को आरओ की जिम्मेदारी रिजर्व से किसी को देनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें