फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में डीएन कालेज छाया

Tue, 10 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएन इंटर कालेज के खेल मैदान में चल रही तहसील स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार की शाम को समापन हो गया। प्रधानाचार्य रामऔतार यादव ने चैंपियनशिप जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


मंगलवार को सीनियर बालक 200 मीटर की दौड़ में जीआईसी के अजीत प्रथम रहे। सरदार पटेल के योगेंद्र द्वितीय व जीआईसी के अरविंद तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक में डीएन कालेज के प्रिंस प्रथम, सुशील कुमार द्वितीय व एके रहमानियां के सुशील तीसरे स्थान पर रहे।

सब जूनियर बालक 400 मीटर दौड़ में सरदार पटेल के अमन पटेल प्रथम, राहुल द्वितीय व जीआईसी के आकाश तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर सब जूनियर बालक में एसवीएम के संजीव कुमार प्रथम, जीआईसी के आकाश द्वितीय व सरदार पटेल के अमन पटेल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


लांग जंप सीनियर बालक में डीएन कालेज के कुनाल सिंह प्रथम, सरदार पटेल के अमरनाथ द्वितीय व जीआईसी के अजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक डिस्कस थ्रो में सरदार पटेल के अक्षय कुमार प्रथम, जीआईसी के छोटेलाल द्वितीय व सरदार पटेल के सनोज कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

पांच हजार मीटर सीनियर बालक में डीएन कालेज के अनोज कुमार प्रथम, एके रहमानियां के भूपेंद्र द्वितीय व डीएन कालेज के रवि तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक लांग जंप में एसवीएम के हरीराम सिंह प्रथम, डीएन के अनोज कुमार द्वितीय, जीआईसी के कुलदीप कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

सब जूनियर लांग जंप में एसवीएम के अनिरुद्ध कुमार प्रथम, जीआईसी के आकाश द्वितीय व एसवीएम के संदीप तीसरे स्थान पर रहे। जेविलिंग थ्रो सीनियर बालक में सरदार पटेल के सचिन प्रथम, डीएन के अर्जुन शर्मा द्वितीय, सरदार पटेल के अरुण तीसरे स्थान पर रहे।

जूनियर बालक की तीन हजार मीटर दौड़ में डीएन के शिवम प्रथम, धीरेंद्र कुमार द्वितीय व जीआईसी के अजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो सब जूनियर में जीआईसी के आदित्य प्रथम, डीएन के सूरज प्रकाश द्वितीय, एसवीएम के अमोल सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

सीनियर बालक में सरदार पटेल के अरुण प्रथम, जानू द्वितीय व डीएन के हरि ओमशरण तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका 400 मीटर दौड़ में जीआईसी की आरती प्रथम, डीएन की कविता द्वितीय, जीआईसी की ओमदेवी तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालिका जैवलिन थ्रो में जीआईसी की सुमन प्रथम, बेबी द्वितीय व मोनिका राजपूत तीसरे स्थान पर रहीं।

जूनियर बालिका में सरदार पटेल की सुप्रिया प्रथम, जीआसी की सौम्या द्वितीय व डीएन की निशा बानो तीसरे स्थान पर रहीं। सौ मीटर सब जूनियर बालिका में सरदार पटेल की राधा प्रथम, करिश्मा द्वितीय व निव्या बानो तीसरे स्थान पर रहीं। चैंपियनशिप सीनियर बालक में डीएन कालेज के आनंद कुमार, जूनियर बालक में डीएन के शिवम, सीनियर बालिका में जीआईसी की सुमन व लक्ष्मी द्वितीय, जूनियर बालिका में सरदार पटेल की प्रिया ने जीती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें