फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लापरवाही और भुगतान विवाद पर डीएम सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर में सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों के भुगतान को लेकर प्रशासन ने शुक्रवार को सख्त रुख अपनाया है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने काम में लापरवाही और भुगतान संबंधी विवाद पर नाराजगी जताते हुए ईओ अजय कुमार को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही और व्यवस्था बाधित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने सफाई व्यवस्था की स्थिति और कर्मचारियों से जुड़े भुगतान के मामले पर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी निर्धारित जिम्मेदारी के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। काम से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के भुगतान के संबंध में भी नियमों के अनुसार निर्णय लेने के निर्देश दिए। ठेकेदार और कर्मचारियों के बीच भुगतान को लेकर विवाद की स्थिति पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मामले का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विवाद के कारण सफाई व्यवस्था या अन्य जरूरी सरकारी कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए। यदि मामले में कानून का उल्लंघन किया जाता है, तो तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ एसपी विनोद कुमार भी मौजूद रहे। डीएम के निरीक्षण के बाद ईओ ने बताया कि कर्मचारियों के वेतन बनाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें