फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः डीएम और एसपी ने किया गेहूं मंडी का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
गेहूं खरीद की पड़ताल करते डीएम राकेश मिश्रा व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा में डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने खरीद कम होने पर केंद्र प्रभारी को फटकार लगा दी। तय समय में लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सरकार ने गेहूं खरीद का मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। कस्बे की मंडी समिति में विपणन शाखा का केंद्र है। शुक्रवार दोपहर डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्र का निरीक्षण किया।
केंद्र के बजाय आढ़तियों के यहां किसानों की भीड़ थी। डीएम ने प्रभारी को किसानों का ज्यादा से ज्यादा गेहूं खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी रेट पर खरीदने का प्रचार प्रसार कराया जाए। केंद्र पर सैनिटाइजर और साबुन का इंतजाम होना चाहिए। किसानों से सामाजिक दूरी का पालन करवाएं। इस मौके पर एसडीएम जयकरन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें