फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं, बालिकाएं जिलाधिकारी से आज करें हक की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मिशन शक्ति अभियान की कड़ी में बुधवार को महिलाएं, किशोरियां और बच्चे जिलाधिकारी से सीधे तौर पर अपने हक की बात कर सकेंगी। इसके लिए दो घंटे के पारस्परिक संवाद के लिए उन्हें सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक का वक्त दिया गया है। जिलाधिकारी के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी भी फोन पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

संवाद के इस कार्यक्रम में महिलाएं और बालिकाएं स्थानीय समस्याओं के साथ ही यौन शोषण, घरेलू हिंसा, दहेज, आर्थिक समस्याओं, शिक्षा तक पहुंच की उपलब्धता की समस्या आदि पर जिलाधिकारी से बात कर सकेंगी। इस दौरान वह अपने सुझाव देंगी और जिलाधिकारी शिकायत या समस्या का निराकरण कराएंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रेमेंद्र कुमार ने बताया कि
जिलाधिकारी से सीधे हक की बात करने के लिए टेलीफोन का प्रयोग किया जाएगा। प्रदेश में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे ‘मिशन शक्ति’ को हर माह अलग थीम पर मनाने का निर्णय लिया गया है। इस माह की थीम- ‘सामाजिक व्यवहार, परिवर्तन संचार’ तय की गयी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन असुरक्षित स्थानों की भी दे सकतीं हैं सूचना
- विद्यालय के पास शराब की दुकान
- विद्यालय के समय आस-पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा
- किसी घर में महिला या बच्चे के साथ किसी प्रकार की हिंसा होना
- आने-जाने वाले रास्ते में लाइट न होने से अंधेरे में असुरक्षित माहौल
- विद्यालय में चहारदीवारी, शौचालय, भेदभाव रहित वातावरण का न होना
- घरों में शौचालय की व्यवस्था का न होना
---------------------------
इन नंबरों पर करें संवाद
- राकेश कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी मो.नं.- 9454417555
- प्रेमेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मो.नं-7518024055
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें