फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: क्रॉप कटिंग कराकर डीएम ने देखी फसल की पैदावार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। गेहूं की पैदावार की हकीकत परखने डीएम मृदुल चौधरी रविवार को ब्लॉक कबरई के मामना मौजा पहुंचे। उन्होंने गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग कराई। एक डिसमिल में 14 किलो 430 ग्राम गेहूं निकला।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एसडीएम जितेंद्र सिंह, तहसीलदार शरामानंद मिश्रा, नायब तहसीलदार प्रमित सचान और अपर सांख्कीय अधिकारी रोहित गुप्ता के साथ मामना गांव पहुंच श्रमिकों से एक किसान के खेत की एक डिसमिल भूमि की क्रॉप कटिंग कराई। जिसमें 14 किलो 430 ग्राम गेहूं निकला। डीएम ने बताया कि इसके हिसाब से फसल का औसत एक हेक्टेयर पर 35 क्विंटल प्राप्त होगा। क्रॉप कटिंग से फसल की पैदावार परखी जा रही है। जिसके आधार पर बीमा कंपनी किसानों को लाभ देगी। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अच्छेलाल पटेल, लेखपाल अशोक कुमार, ग्राम प्रधान सीताराम, सचिव आरती गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें