फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

Fri, 31 Mar 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने दो परीक्षा केंद्रों का गुरुवार को जायजा लिया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक और छह टीचरों को कार्यमुक्त कर दिया गया। जिलाधिकारी जगदीश ने शाम की पाली की में पंचमलाल इंटर कालेज अनौगी व मां शीतला इंटर कालेज का निरीक्षण किया। पंचमलाल इंटर कालेज में दो विषय टीचर ड्यूटी पर लगे होने पर केंद्र व्यवस्थापक को फटकार लगाते हुए तत्काल रिलीव करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि तमाम केंद्रों की शिकायतें नकल कराए जाने की मिल रही हैं। प्रबंधकों ने छात्रों से नकल कराने के नाम पर वसूली भी की है। यदि उनके पास लिखित शिकायत आती है तो उस केंद्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच में साबित होने पर उसे काली सूची में डाला जाएगा।
विज्ञापन


सुबह पाली की हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान में डीआईओएस केपी सिंह यादव ने श्यामा देवी इंटर कालेज नंदपुर नौली में छापा मारा। यहां एक छात्र नकल करते मिला। लोकभारती इंटर कालेज सरायदौलत में निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षकों के पास मोबाइल सहित अन्य खामियां मिलने पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवमोहन कुशवाहा ने केंद्र व्यवस्थापक सोबरन सिंह व दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त किए जाने की संस्तुति की। फूलमती किरन देवी उ.मा.स्कूल पनगवां में विषय टीचर मिलने पर दो को कार्यमुक्त किया गया। हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान प्रश्नपत्र में जिले में 30626 छात्रों में 24994 ने परीक्षा दी। सुबह पाली में इंटरमीडिएट उर्दू में 272 पंजीकृत, 222 ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट शाम पाली बायोलाजी प्रथम प्रश्नपत्र में 8507 पंजीकृत, 7310 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें