कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सदर कोतवाली के गांव भुलभुलियापुर निवासी मोहित यादव को छह माह के लिए जिला बदर घोषित कर दिया। थाना विशुनगढ़ के गांव धरनीधरपुर नगरिया निवासी सुभाष चंद्र को तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया। इस संबंध में गुुरुवार को संबंधित थानेदारों सहित पुलिस अधिकारियों को आदेश की प्रतिलिपि भेजी गई है। संवाद