विशुनगढ़। थाने के प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सरोज ने मातहतों के साथ बैठक की। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि बिना लाइसेंस के नगर में कोई भी आतिशबाजी की दुकान नहीं लगा सकेगा। यदि कोई दुकान लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को मातहतों के साथ बैठक करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर अवैध शराब व जुएं के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जो भी जुआ खेलता मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस कर्मी दीपावली के त्यौहार पर अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करने में लापरवाही न बरतें। लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शंकरपुर चौकी इंचार्ज रज्जनलाल, सतीश चंद्र, प्रेम सिंह सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।