प्रदेश नेतृत्व की ओर से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का
जिलाध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं ने लोहिया तिराहे पर फूल-मालाएं पहनाकर
जोरदार स्वागत किया।
ज्ञात हो कि कई महीनों से सपा के फ्रंटल संगठन भंग
चल रहे थे। इसमें नई जिम्मेदारी के तहत मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेेड में मोना
यादव को जिलाध्यक्ष पद की कमान प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी है। पूर्व ब्लाक
प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि किसी पद की गरिमा सबसे महत्वपूर्ण होती
है।
उन्होंने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने
कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने उन पर जो भरोसा दिखाया है, उसमें वह खरे उतरेंगे।
इस मौके पर नीलू यादव, धर्मवीर पाल, शशिकांत प्रधान, भोले कुरैशी, आरएस
कठेरिया, राजेश पाल, अन्नू तिवारी, संग्राम सिंह, मुदस्सर हसन, उदयवीर आदि
मौजूद थे।