प्राथमिक विद्यालय भरौली के बच्चों को ठंड से निजात
दिलाने के उद्देश्य से स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे
खिल उठे। प्राथमिक स्कूल भरौली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
डायट के प्राचार्य ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि जिले के
स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधर रहा है।
टीचर पूरे मनोयोग से शिक्षण कार्य
कर रहे हैं। इसके साथ ही जिस तरह से टीचरों द्वारा स्कूल के बच्चों का
सहयोग किया जा रहा है। इस तरह के कार्यों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी
चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के
स्तर को सुधारने में सभी टीचर तन्मयता से कार्य कर रहे हैं।
शैक्षिक
वातावरण में सुधार के साथ ही बच्चों के सहयोग के लिए आयोजित होने वाले
कार्यक्रमों में समाज के लोगों को भी सहयोग करना चाहिए। प्रधानाध्यापक
मुनीष गुप्ता द्वारा किए गए इस प्रयास की सभी ने सराहना की। सरस्वती पूजन
के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान
प्रधानाध्यापक द्वारा अपने स्तर से स्कूल के 96 बच्चों के लिए स्वेटर,
आंगनबाड़ी कार्यकत्री और रसोइयों के लिए कंबल की व्यवस्था की गई थी। डायट
प्राचार्य ने उन्हें बांटा। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
सुरेशचंद्र शास्त्री के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मुनीष
गुप्ता ने आभार जताया।
इस मौके पर सुधीर सिंह, प्रमोद शर्मा, आशुतोष
त्रिपाठी, आकाश गुप्ता, अमन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, अनीता
गुप्ता, निधि सेंगर, प्रवीण यादव, प्रधान संजू यादव आदि मौजूद थे।