फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जिला अस्पताल की इमरजेंसी 10 बेड की

Thu, 13 Mar 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सड़क हादसों में घायल और गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए पोर्टेबल एक्सरे मशीन के साथ ही माइनर ओटी की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही चार बेड के स्थान पर 10 बेड की इमरजेंसी में व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 20 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में संचालित हो रही है। वहां पर मरीजों को भर्ती करने के लिए सिर्फ चार बेड की ही व्यवस्था है। ऐसे में मरीजों की संख्या बढ़ने पर दिक्कतोंं का सामना करना पड़ता था। साथ ही एक्सरे व माइनर ओटी की सुविधा न होने के चलते हादसों में घायल मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल पाता है। इमरजेंसी को आधुनिक बनाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 20 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इससे इमरजेंसी में पोर्टेबल एक्सरे मशीन, माइनर ओटी के साथ ही ड्रेसिंग और इंजेक्शन कक्ष भी होंगे, जहां पर मरीजों की ड्रेसिंग और इंजेक्शन लगाए जा सकेंगे। इसके अलावा इमरजेंसी में चार नहीं, 10 बेड की व्यवस्था की जाएगी। एक्सरे कराने के लिए घायलों को एक्सरे कक्ष तक नहीं जाना पड़ेगा, तुरंत ही उनका एक्सरे कर इलाज शुरू कर दिया जाएगा। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का कहना है कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी को आधुनिक बनाने के लिए 20 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इमरजेंसी में मशीनों को संचालित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।

अधिक घायलों के आने पर नहीं होगी दिक्कत
हादसों में अधिक लोगों के घायल होने पर इमरजेंसी में मरीजों का प्राथमिक उपचार करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके लिए स्ट्रेचर से लेकर बेंच और बेड बढ़ने से मरीजों को आसानी से प्राथमिक उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें