कन्नौज। शासन से जनपद के जिला विकास अधिकारी का गैर जनपद तबादला हो गया है। उन्हें उपायुक्त (स्वत: रोजगार) फर्रुखाबाद के रिक्त पद पर तैनात किया गया है। जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी ने बताया कि वह सोमवार को फर्रुखाबाद जनपद में उपायुक्त (स्वत: रोजगार) के पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। संवाद