ब्लाक संसाधन केंद्र पर सोमवार को प्रशिक्षु शिक्षकों को स्कूल आवंटन के साथ ही नियुक्ति पत्र प्रदान दिया गया। देर शाम तक करीब 100 नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
सुबह से ही बीआरसी पर नियुक्ति पत्र लेने के लिए प्रशिक्षु शिक्षकों व उनके अभिभावकों का जमघट लग गया। नियुक्ति पत्र लेने वाले शिक्षकों ने कहा कि नौकरी के लिए वह पिछले कई सालों से संघर्ष कर रहे थे, अब कहीं जाकर उन्हें मंजिल हासिल हुई है।
बीएसए ने ज्वाइनिंग लेटर देने से पहले शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख, शैक्षिक प्रशिक्षण संबंधी कागजात, अध्यापक पात्रता परीक्षा 2011 प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य कागजातों का कर्मचारियों ने गंभीरता पूर्वक जांच की। बीएसए ने सुबह करीब 11:30 बजे सबसे पहला नियुक्ति पत्र आकांक्षा गुप्ता को दिया।
उनको पसंद के आधार पर प्राथमिक विद्यालय मेंहदीपुर में नियुक्त प्रदान की गई। सभी शिक्षकों को निर्देश दिए गए कि वह हर हाल में 27 जनवरी तक कार्यभार ग्रहण कर लें। बीएसए ने कहा कि जितने अभ्यर्थी आ गए हैं, उनको देर रात तक नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिया जाएगा। नहीं आने वाले टीचरों को 28 व 29 में बुलाया जाएगा।
मौनी अमवस्या का अवकाश घोषित
बीएसए रामकरन यादव ने बताया कि 20 जनवरी को मौनी अमावस्या को देखते हुए परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि इससे पहले प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयनरायन यादव ने अवकाश तालिका में उक्त अवकाश न दिए जाने को लेकर बीएसए को शिकायती पत्र देकर हवाला दिया था कि पिछले सालों में अवकाश होता रहा है।