फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिजली कटौती से परेशान किसानों ने किया घेराव

Thu, 15 Jun 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। बिजली कटौती ने सभी को परेशान कर रखा है। किसान भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन सावित्री गुट के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर बिजली घर का घेराव किया। एसडीओ को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की ओर से अघोषित कटौती के विरोध में बुधवार को बिजली घर का घेराव कर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा था। इसके अगले ही दिन गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन सावित्री गुट के जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली संकट को लेकर स्थानीय सब स्टेशन पहुंचकर एसडीओ कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी सुन एसडीओ अरविंद कुमार मौर्या अपने कार्यालय से बाहर निकले और उत्तेजित कार्यकर्ताओं को शांत कराकर बिजली कटौती में सुधार करने का आश्वासन दिया। किसान यूनियन के लोगों का आरोप था कि ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति में उपेक्षा की जा रही है। ग्रामीणों को मात्र चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है, जिससे फसल में पानी भी नहीं लग पा रहा है। रात में मिलने वाली बिजली से किसान की सुरक्षा का खतरा बना रहता है। दिन में बिजली सप्लाई नहीं मिलती है। कस्बा समधन में पिछले कई दिनों से बिजली सप्लाई बुरी तरह से बाधित है, जिससे लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है और टैंकर से लोगों को पानी की सप्लाई दी जा रही है। एसडीओ ने बताया कि कस्बा समधन के लिए नए उपकरण और नए तार आ रहे हैं जिन्हें जल्दी बदल दिया जाएगा। इस दौरान अमित सिंह, मकबूल अहमद, हाशिम अली, पंकज यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें