फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से तय की दूरी, कट गया चालान

विज्ञापन
ई-चालान की रसीद। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जान जोखिम में डालकर तेज रफ्तार से लखनऊ पहुंचे कार चालक का ई-चालान कट गया। इससे चालक हैरत में पड़ गया। टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने स्पीड में कार चलाने का वीडियो दिखाया। इसके बाद चालक को गलती का अहसास हुआ। चालान कटने के बाद चालक ने लोगों से एक्सप्रेसवे पर निर्धारित रफ्तार में वाहन चलाने की अपील की है।
विज्ञापन

तिर्वा कस्बे के मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी वकील खान मंगलवार शाम करीब चार बजे लखनऊ के लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के फगुआ कट पर 194 किलोमीटर से रवाना हुए। एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति प्रति घंटा 100 किलोमीटर है। यह प्रति घंटा 109 किलोमीटर की रफ्तार से कार चलाते हुए लखनऊ स्थित 291 किलोमीटर टोल प्लाजा पर पहुंचे। नियम के अनुसार फगुआ कट से लखनऊ तक वकील खान को 59 मिनट में 99 किलोमीटर की दूरी करनी थी।
यह 54 मिनट 18 सेकेंड में पहुंच गए। कैमरों और रडार से कैद हुई गाड़ी की स्पीड व कम समय में दूरी तय करने पर चार हजार रुपये का ई-चालान काट दिया गया। चालान कटने के बाद वकील खान ने टोला प्लाजा और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के सामने गलती स्वीकार की। चालान कटने के बाद चालक वकील खान ने लोगों से एक्सप्रेसवे पर कम रफ्तार में सुरक्षित चलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें