फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बदल रहे मौसम से बढ़ रहीं बीमारियां

Wed, 21 Feb 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। जिला अस्पताल में अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसमें सर्दी, जुकाम के साथ ही वायरल फीवर के मरीज विशेष रूप से देखने को मिल रहे हैं। छोटे बच्चे भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। रात में सर्दी और दिन में धूप के चलते वातावरण में आए बदलाव से लोग संक्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम के बदलाव से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण बच्चे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। दिन में तेज धूप होने के कारण लोग हल्के कपड़े पहनकर घर से निकलते हैं, लेकिन शाम तक मौसम सर्द हो जाता है और लोग गर्मी-सर्दी की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों में पिछले पांच दिनों में वायरल फीवर से ग्रसित मरीज ज्यादा आ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार अभी अस्पताल में औसतन 400 से 500 मरीज रोजाना आ रहे हैं। इन मरीजों में औसतन 150 मरीज वायरल से ग्रसित हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों को डॉक्टर परामर्श दे रहे हैं और जांच के साथ दवाएं दी जा रही हैं।

- डाॅ. शक्ति बसु, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें