फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को जिले के पुलिस पेंशनर्स को गोष्ठी हुई। एसपी विनोद कुमार ने पेंशनर्स से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना।
विज्ञापन


उन्होंने गोष्ठी में मौजूद सभी पेंशनर्स से एक-एक कर उनकी समस्याएं जानीं। किसी ने पेंशन में देरी, किसी ने चिकित्सा सुविधा तो किसी ने आवास और पारिवारिक समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। एसपी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होेंने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी पुलिस परिवार के सम्मानित सदस्य हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में विभाग और समाज की सेवा की है। उनका अनुभव आज भी विभाग के लिए प्रेरणादायी है। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह पुलिस परिवार का हिस्सा हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करना विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य देयकों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता पर निपटाया जाए। यदि किसी पेंशनर को थाने या कार्यालय में कोई समस्या आती है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें