फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली और जयपुर से लौटे युवक मिले संक्रमित

विज्ञापन
तालग्राम के मोहल्ला जेरकिला में सर्वे करतीं डॉ. सौम्या गंगवार, डॉ. मोहसिन रजा, डॉ. भानू तिवारी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज । जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 24 मई को दिल्ली के शाहीन बाग और राजस्थान के जयपुर से लौटे दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें कोविड-19 हास्पिटल तिर्वा में भर्ती कर इलाज शुरू किया है। इनके संपर्क आने वाले लोगों के सैंपल लेकर क्वारंटीन किया जा रहा है। जिले में अबतक कोरोना के 38 केस सामने आए हैं। इनमें से 22 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 16 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

छिबरामऊ तहसील के आजाद नगर नई बस्ती गंगेश्वरनाथ निवासी 30 वर्षीय युवक दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में काम-धंधा करता था। लॉकडाउन में वह 24 मई को बस से जिले में आया था। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना के लक्षण मिलने पर सैंपल लेने के बाद चिकित्सकों ने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया था। वहीं तालग्राम कस्बे के जेरकिला निवासी 22 वर्षीय युवक छह पड़ोसियों के साथ जयपुर से 24 को लौटा था। कोरोना जांच के बाद वह घर चला गया था।
मंगलवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य टीमों ने दोनों को कोविड-19 हास्पिटल तिर्वा में भर्ती कराया है। डॉ. केसी राय ने बताया कि शाहीन बाग दिल्ली से लौटा युवक 24 मई से क्वारंटीन सेंटर में था। जयपुर से लौटा संक्रमित घर चला गया था। इससे कई लोग उसके संपर्क में आए हैं। उसके मोहल्ले को हॉटस्पॉट बनाकर संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में अबतक 38 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। इनमें 22 लोग ठीक हो चुके हैं। 16 संक्रमितों का कोविड-19 हास्पिटल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें