फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डिजिटल बस ट्रैकिंग एप से यात्रियों को मिलेगी सटीक लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर, कन्नौज। ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें अपनी बस के बारे में किसी से पूछने की जरूरत नहीं है। उनके लिए प्रदेश सरकार की ओर से डिजिटल बस ट्रैकिंग एप शुरू किया गया है। यह एप यात्री मोबाइल में डाउनलोड करके बसों के बारे में आसानी से जान सकेंगे। यह एप बसों की लोकेशन को ट्रैक करेगा और यात्रियों को इसकी जानकारी देगा। यात्री अपने घर बैठे ही बसों की लोकेशन पता कर सकेंगे और उसके हिसाब से अपनी यात्रा कर सकेंगे। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से गांव-गांव बसों को संचालित करने का अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत इलेक्ट्रिक बसों को संचालित किया जा रहा है। अब तक जिन गांवों में बसें नहीं पहुंच रही थीं, वहां इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी और उन्हें डिजिटल बस ट्रैकिंग एप से कनेक्ट किया जाएगा। कन्नौज डिपो में निगम की 85 बसें एवं तीन अनुबंधित बसें संचालित हो रही हैं। इन बसों को भी जल्द ही डिजिटल बस ट्रैकिंग एप से कनेक्ट किया जाएगा। एप से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। वह मोबाइल में एप डाउनलोड करके बस की लोकेशन जान सकेंगे और यात्रा कर सकेंगे। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वह अपनी यात्रा समय से पूरी कर सकेंगे।
कन्नौज डिपो के एआरएम एमएल वर्मा का कहना है कि डिजिटल बस ट्रैकिंग एप अभी शुरू हुआ है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। वह अपने मोबाइल में एप डाउनलोड करके ट्रेनों की तरह बसों की लोकेशन जान सकेंगे और यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें