फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डहलेपुर में अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी

Wed, 04 Mar 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर्व के दौरान अवैध शराब की बिक्री और निर्माण करने पर अंकुश लगाने के लिए जिले भर की पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। दो दिनों के दौरान 1400 लीटर से अधिक शराब बरामद की गई है। वहीं 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने डहलेपुर गांव में छापा मारकर अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी है। गिरफ्तार किए गए लोगों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 7:30 बजे के करीब सदर कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव की अगुवाई में उप निरीक्षक राजा सिंह परिहार भारी पुलिस बल लेकर डहलेपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सुनील पुत्र लालजीत के मकान में छापा मारा। पुलिस को आया देख सुनील व वकील पुत्र गंगाराम मौके से भाग निकले।

इस दौरान पुलिस ने कुलदीप पुत्र राजाराम, जगपाल पुत्र अहिवरन, फूल सिंह पुत्र धनीराम, बंटू पुत्र दीनदयाल, करन सिंह पुत्र लालजीत को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पुलिस को 45 लीटर बनी हुई शराब के अलावा अलग-अलग डिब्बों में रक्खा 200 किलो लहन मिला। इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस को शराब बनाने के उपकरण भी भट्ठी समेत बरामद हुए हैं। इसके अलावा जिले भर में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 1400 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान 30 भटिठ्यां बरामद की गईं। एसपी के अनुसार लगातार अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि उनके क्षेत्र या गांव में कहीं पर भी अवैध शराब का कारोबार होता मिले तो तत्काल उनके मोबाइल नंबर या कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर सूचना दे सकते हैं। नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।

अवैध शराब समेत तीन गिरफ्तार
थाना क्षेत्र में होली के मद्देनजर अवैध कच्ची शराब के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन लोग गिरफ्तार किए गए। वहीं केमिकल युक्त 25 लीटर शराब बरामद की गई। फतेहपुर जनपद के थाना औंग के गांव रावतपुर निवासी मेवाराम पुत्र शंकरलाल, तालग्राम के गांव पलरी निवासी मुकेश पुत्र लालाराम, बंटू पुत्र बिहारीलाल को दारोगा महेंद्र कुमार गौतम ने गांव बाघपुरवा तिराहे के पास से दबोचा। ये लोग कच्ची शराब बनाकर बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें