फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 84 मीटर पंचशील ध्वज के साथ निकली धम्म यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को धम्म यात्रा निकाली गई। यात्रा में 84 मीटर लंबा पंचशील ध्वज आकर्षण का केंद्र रहा। नगर व देहात क्षेत्र के लोगों के साथ राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी व कैलाश सिंह राजपूत सहित कई जनप्रतिनिधि धम्म यात्रा में साथ-साथ चल रहे थे।
विज्ञापन



निरीक्षण भवन नहर कोठी पश्चिमी बाईपास से त्रिविध पावन पर्व वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा धम्म यात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान एवं संस्कृति विभाग के सदस्य भंते शीलरतन, भंते चेतसिक बोधि संकिसा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। धम्म यात्रा में 84 मीटर लंबे पंचशील ध्वज को कई लोग पकड़कर चल रहे थे।
धम्म यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, चेयरमैन मनोज दुबे व हरिहर सिंह, पूर्व चेयरमैन रजनीकांत दुबे, ओमकार शाक्य, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राहुल पाल व राजीव सिंह गौर उर्फ पुच्ची ठाकुर चल रहे थे। डीजे पर युवक नृत्य करते हुए भगवान बुद्ध के जयकारे लगा रहे थे। धम्म यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए ग्राम लक्षीराम नगला में निर्माणाधीन अशोक स्तंभ पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शाक्य उर्फ जीतू, प्रमोद राजपूत, गोलू गुप्ता, हिमांशु चौहान, गौरव शाक्य, राजकिशोर राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



धम्म यात्रा में पुष्प वर्षा

नगर की पुरानी गल्ला मंडी के पास किराना कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, व्यापारी नेता शैलेंद्र गुप्ता उर्फ लालू तथा पश्चिमी बाईपास पर, जनता इंटर कालेज के पास, पीपल चौराहे पर, मोहन मार्केट के सामने, सौरिख बस स्टाप पर, प्रभात मार्केट के पास, रोडवेज बस स्टॉप पर, सौरिख तिराहा तथा मान पैलेस के पास लोगों ने धम्म यात्रा का स्वागत कर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें