फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढकुरैया गांव में पुलिस पर हमला, भीड़ लगी होने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

विज्ञापन
हमले में पुलिस की क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। ढकुरैया में मंगलवार देर रात भीड़ हटाने गई पुलिस टीम पर गांव के युवकों ने हमला कर दिया। इन्होंने बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर कोतवाली की फोर्स पहुंच गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मंडी चौकी पर तैनात सिपाही मनोज व विजय मंगलवार देर रात ड्यूटी कर रहे थे। तभी ढकुरैया गांव में युवकों के भीड़ लगाए जाने की सूचना मिली। सिपाही मौके पर पहुंच गए। भीड़ हटाने के लिए कहने पर युवकों ने सिपाहियों के साथ मारपीट कर दी। बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। जानकारी पर कोतवाली से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें