फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद: लेखपालों, सचिवों और प्रधानों को लगाकर कराएं पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एक नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीद से पहले केंद्रों पर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। लेखपालों, सचिवों और प्रधानों को लगाकर किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए। किसानों को सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए प्रेरित किया जाए। यह निर्देश एडीएम उमेश चंद्र उपाध्याय ने कलक्ट्रेट सभागार में हुई धान खरीद की बैठक में सचिवों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रों पर धान खरीद से संबंधित उपकरण, कांटा, नमी मापक यंत्र, छन्ना, बोरा आदि की व्यवस्थाएं कर ली जाएं। किसानों को जागरूक कर संबंधित बैंकों में खाते भी खुलवा दिए जाएं। इससे कि किसानों को समय से भुगतान हो सके। केंद्रों पर पानी के साथ ही साफ-सफाई भी रखी जाए। रोजाना कितनी खरीद हुई, इसका आंकड़ा केंद्र पर रखा जाए। खरीदे गए धान का रखरखाव दुरुस्त रहे। लक्ष्य की पूर्ति हरहाल में होनी चाहिए।
इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि विपणन शाखा के तहत कन्नौज, जसोदा, तिर्वा, छिबरामऊ, ग्यासपुर तथा गुरसहायगंज में कुल छह, पीसीएफ शाखा के अंतर्गत कन्नौज, कछोहा, नादेमऊ, छिबरामऊ पूर्वी, सौरिख, सकरावा, खड़नी, गुरसहायगंज, तालग्राम में कुल आठ, यूपी स्टेट एग्रो के तहत हरिभानपुर, खड़िनी में दो, भारतीय खाद्य निगम और उत्तर प्रदेश राजकीय कल्याण निगम का खड़िनी में एक-एक, नेफेड का तरींद, छिबरामऊ मंडी, रसूलपुर, सौरिख को मिलाकर कुल चार यानी 22 धान केंद्रों पर खरीद की जाएगी। किसानों से कामन धान 1815 रुपये और ग्रेड ए धान 1835 रुपये में खरीदा जाएगा। इसके अतिरिक्त 20 रुपये का धान उतराई और छनाई के रूप में किसानों को भुगतान किया जाएगा। बैठक में सभी उपजिलाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, एआर कोआपरेटिव, मंडी सचिव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें