जसोदा (कन्नौज)। चौकी इलाके के हजरतपुर गांव में मंगलवार शाम जेठानी के मायके छठी कार्यक्रम में शामिल होने आई देवरानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति और मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।
तालग्राम थाना इलाके के पहलपुरवा गांव के अमित कुमार ने बताया कि उसकी शादी 12 जून 2019 को कलकत्तापुरवा में कनौजी लाल की बेटी पूनम से हुई थी। भैया,भाभी व माता, पिता शादी से खुश नहीं थे। कम दहेज को लेकर ताने मारते थे। मंगलवार को घर वालों ने पत्नी को बहला-फुसला कर भाभी के साथ उनके मायके भेज दिया। वहां बच्चे की छठी का कार्यक्रम था। यहां इन लोगों ने पूनम की हत्या कर दी।
वहीं मृतका की जेठानी रीमा, उनके पिता मलिखान सिंह ने कहा कि पूनम की मौत पंखे के करंट से हुई है। पति की तहरीर पर जेल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।