हसेरन। क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में ससुराल से लौटे युवक का शव फंदे पर लटका मिला। भाई ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
नादेमऊ चौकी क्षेत्र के ग्राम किशनपुर निवासी धनवीर ने बताया कि भाई कृपाल सिंह की शादी तीन साल पहले सौरिख क्षेत्र के ग्राम नगला भीम निवासी ललिता के साथ हुई थी। कृपाल शुक्रवार को अपनी पत्नी को लेकर उसके मायके गया था।
इसके बाद शाम को घर लौट आया था। रात में उसने साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। आरोप है कि ससुराल में पत्नी व सास से कहासुनी हुई थी। जिससे वह आहत था।
कृपाल की मौत की सूचना उसकी पत्नी व ससुरालीजन नहीं आए।
प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।